Wednesday, October 21st, 2026

26 से सीपीआरए द्वारा राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन एवं  जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के संयुक्त तत्वावधान में 26 फरवरी से राज्य स्तरीय 19वीं निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हर बार की तरह छत्तीसगढ़ सशस्त्र सुरक्षा बल चौथी बटालियन के माना स्थित शूटिंग रेंज में होगा, जिसमें ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए निशानेबाजों का चयन होगा। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस प्रतियोगिता में पूर्ण सतर्कता बरती जाएगी।

एसोसिएशन के महासचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में व्यापक व्यवस्था की गई है। महिला, पुरुष एवं अलग-अलग आयु वर्ग के लिए 50 मीटर, 10 मीटर और 25 मीटर रायफल पिस्टल प्रतियोगिताएं 26 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप जो प्रतियोगी वांछित अंक हासिल करेंगे, उनका चयन 11 से 14 मार्च तक पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए होगा। ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप क्वालिफाई करने वाले निशानेबाजों का चयन राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए होगा, जिसका आयोजन अप्रैल माह में होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता वर्ष 2002 से आयोजित की जा रही है और छत्तीसगढ़ की अनेक प्रतिभाओं को इस प्रतियोगिता के माध्यम से आगे बढ?े का अवसर मिला है।

गुप्ता ने कहा कि 22 बोर रायफल, एयर रायफल और एयर पिस्टल का इस्तेमाल कर निशानेबाज इस प्रतियोगिता को रोचक बनाएंगे। कोविड-19 महामारी को देखते हुए प्रतियोगिता में पुख्ता बंदोबस्त किये गए हैं। प्रत्येक निशानेबाज के बीच कांच की स्क्रीन लगाई गई है। ऐसी कुल आठ स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की व्यवस्था भी की गई है।

 

#सीपीआरए#राज्यस्तरीय निशानेबाजी

Source : Agency

पाठको की राय